नव विवाहिता और डेढ़ वर्षीय बच्ची की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों को जांच का भरोसा दिलाया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
umaria police station

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक नव विवाहिता और डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने जादू टोने के शक पर उसे पहले मारा और फिर कुंए में माँ और बच्ची को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी कहा है कि किस तरह से मृतिका और उसकी मासूम बेटी के ज्वेलरी मरने के बाद क्रूरता के साथ उतार लिए गए। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है।

मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम चंसुरा का है, जहां खेत पर बने एक कुंए में दो शव तैरते दिखाई दिए। घटना के बाद पता चला कि मृतिका के ससुराल पक्ष के लोगों ने जादू टोने का शक होने पर उसे प्रताड़ित किया और गर्भाशय में पल रहे नवजात शिशु के साथ डेढ़ साल की बेटी और मां के साथ मारपीट की और कुएं में फेंक दिया। जिसके कारण मां, डेढ़ वर्षीय बेटी और गर्भाशय में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”1022213998″]

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं मृतिका के पिता ने सास-ससुर और जेठ-जेठानी पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1022214486″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews