
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। रेत उत्खनन और परिवहन व भंडारण लगातार किया जा रहा है। इस पर पुलिस और खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में खनिज विभाग ने पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मानपुर क्षेत्र से मुड़गुड़ी, पडवार की सीमा पर स्थित भदार नदी में सोमवार को रेत को अवैध उत्खनन कर रहे 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौके पर पहुंचकर जब्त किया है। वाहन क्रमांक एमपी 21 एए 7025, सहित दो ट्रैक्टर ट्राली पर कार्रवाई की गई हैं। पिपरिया लालपुर से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते एमपी 54 ए 7922, एमपी 54 एए 1406 को जब्त किया गया हैं।
पांचों ट्रैक्टर ट्राली पर खनिज अधिनियम के के तहत मामला भी पंजीबद्ध कर लिया है। सभी पांचों ट्रैक्टर ट्राली को थानो में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग जांच में जुटा हुआ है।
