बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में युवक की मौत, जांच में जुटी टीम

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में बाघ की दहशत व्याप्त है। वहीं वन अमला एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ कोलहाबाह रिसोर्ट के पीछे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पीएम के लिए भेजा गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बता दें कि मृत युवक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरवा का बताया जा रहा है,जो ग्राम गढ़पुरी में अपने बहन-जीजा के घर रहकर मजदूरी आदि कर जीविका चला रहा था। शनिवार को गढपुरी निवासी खेरुहा बैगा अपने घर नहीं पहुंचा घर न पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की।

रेस्क्यू में जुटा वन अमला

रविवार को जंगल में युवक का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव के आसपास बाघ के पाक निशान मिले हैं। बताया जाता है कि इस दर्दनाक हादसे को कारित कर बाघ अभी भी कुलुहाबाह तालाब में बैठा है। इस घटना के बाद वन अमला एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

ग्रामीणों में है बाघ की दहशत

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम है, वही सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में बाघ की दहशत व्याप्त है।

जांच में जुटी BTR

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी ने बताया कि खितौली परिक्षेत्र के जंगल में युवक का शव मिला है। टीम जांच में जुटी हुई है।

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews