Umaria पुलिस ने की कार्रवाई, 30 हजार रूपए का इनामी हत्यारा को किया गिरफ्तार

हत्यारे को पकड़ने के लिए नौरोजाबाद पुलिस थाने के द्वारा एक टीम गठित की गई। इसके बाद हत्यारे के सभी ठिकानों पर रातों रात दबिश दी गई।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें आरोपी ने अपनी सास की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी गई थी।

सास की कर दी थी हत्या

हत्या का मामला उमरिया जिले के जरहा गांव का बताया जा रहा है, जहां 9 मई को 55 साल की राजकुमारी गुप्ता की उसके दामाद शंकर गुप्ता के द्वारा नोकदार हथियार से हमला कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान घायल महिला की 16 मई को मौत हो गई थी। वहीं, नौरोजाबाद पुलिस को जब सूचना मिली तो आरोपी शंकर गुप्ता निवासी सिनेमा रोड बुढ़ार के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान एडीजीपी डीसी सागर की तरफ से आरोपी के खिलाफ 30 हजार रूपए के इनाम का ऐलान भी कर दिया गया था।

पुलिस ने जब्त किया हथियारा

हत्यारे को पकड़ने के लिए नौरोजाबाद पुलिस थाने के द्वारा एक टीम गठित की गई। इसके बाद हत्यारे के सभी ठिकानों पर रातों रात दबिश दी गई। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी शहडोल जिले में छिपा हुआ है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने जब पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कुबूल कर लिया। वहीं आरोपी द्वारा बताए गए हथियार और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

आपको बता दें इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी, उप निरीक्षक अमित पटेल, प्रधान आरक्षक शीतल तिवारी समेत कई पुलिसकर्मियों की सरहानीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews