दशहरे के दिन पुलिस की बड़ी सफलता, कार में ले जा रही नशीली दवा की खेप पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने बताया आरोपियों नवीन सोनी, मनीष पांडे और प्रफुल्ल चतुर्वेदी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ये पता लगा रही है कि वे इन दवाओं को कहाँ खपाने वाले थे।
Umaria News

Umaria News : मध्य प्रदेश में इन इन दिनों नशे के खिलाफ मुहिम चल रही है पुलिस नशे से जुड़े कारोबारियों पर पैनी नजर जमाये हुये है, इसी का परिणाम सामने आया है उमरिया में, जिले की कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने नशे में उपयोग किये जाने वाली टेबलेट्स और सिरप भारी मात्रा में जब्त किये है पुलिस ने तीन आरोपी भी गिरफ्तार किये हैं।

उमरिया एसपी निवेदिता नायडू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग जिले में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार कर रहे हैं जिनका उपयोग लोग नशे के लिए करते हैं, पुलिस ने मुख्य्बिर की सूचना को डवलप किया और फिर आरोपियों पर नजर रखी।

Police ने नशे वाली दवा की खेप सहित तीन आरोपी पकड़े

इसी दौरान पुलिस को गस्त के दौरान सूचना मिली कि खेरवाखुर्द और मझगवा के बीच कुछ लोग कार से नशीली सिरप और नशीली टेबलेट का परिवहन कर रहे हैं जिसके बाद कोतवाली पुलिस और भरोली पुलिस हरकत में आई और घेरा बंदी कर तीन आरोपियों को 88 नग कोरेक्स और 870 नग नाइट्रोदाइजपेम टेबलेट के साथ पकड़ लिया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार एवं बाइक को भी जब्त कर लिया।

SP Nivedita Naidu ने दी पुलिस स्टाफ को बधाई

एसपी ने बताया आरोपियों नवीन सोनी, मनीष पांडे और प्रफुल्ल चतुर्वेदी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ये पता लगा रही है कि वे इन दवाओं को कहाँ खपाने वाले थे, एसपी ने कार्रवाई में शामिल दोनों थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और पूरे फ़ोर्स को बधाई दी है और दशहरे के दिन उमरिया को नशे से बचाने के लिए धन्यवाद दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”1018940369″]

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews