उमरिया के ग्रामीण इलाकों में दो बाघों का मूवमेंट, युवक पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

उमरिया के सेमरा और सेमरी गांव में दो बाघों के मूवमेंट से दहशत फैल गई है। बाघ के हमले से एक युवक घायल हो गया है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। वन विभाग ने मौके पर निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और बाघों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
Umaria News

उमरिया: मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास के सेमरा और सेमरी गांव में दो बांघों के मूवमेंट की खबर सामने आई है। ग्रामीण इलाके में बाघ होने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा बाघ द्वारा सेमरा निवासी युवक शंकर पटेल पर हमला करने की सूचना भी मिली है जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए हैं एवं उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार, जैसे ही ग्रामीण इलाकों में बाघों के मूवमेंट की सूचना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम को प्राप्त हुई, टीम तत्काल ही सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों में बाघ की मौजूदगी को लेकर डर बना हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

मौके पर टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकित सोनी सहित वन विभाग का अन्य अमला मौजूद रहे। वनकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही लोगों से जंगल के भीतर नहीं जाने और बाघों के मूवमेंट वाले क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, ग्रामीणों से की यह अपील

बता दें कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन अमला मौके पर तैनात है। घटना के बाद ग्रामीणों में बाघों को लेकर चिंता बढ़ गई है। साथ ही वन विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews