उमरिया में जीवित महिला को बताया मृत, सरपंच-सचिव ने हड़पी सरकारी योजना की राशि

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उमरिया में जीवित महिला को बताया मृत, सरपंच-सचिव ने हड़पी सरकारी योजना की राशि

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरपंच और सचिव द्वारा जीवित महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनके नाम पर अंत्येष्टि एवं संबल योजना के तहत दी जाने वाली राशि को निकालकर हड़प लिया गया है। इसलिए अब उस महिला को सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह अपनी बेटी की शादी के लिए दस्तावेज जुटाने पंचायत भवन पहुंची। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से भी की है, लेकिन अभी तक मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मानपुर ब्लॉक का मामला

दरअसल, मामला उमरिया जिले के मानपुर ब्लॉक के अंतर्गत अमरपुर गांव का है, जहां सरपंच, सचिव के द्वारा एक जीवित महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया है। बता दें कि पीड़ित महिला का नाम कुसमी बाई कोल है। जिन्होंने बताया कि मैं झाड़ू का व्यापार करती हूं। झाड़ू घर पर बनाने के बाद उसे बाजार में बेचकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करती हूं। फिलहाल, इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की लेकिन अभी तक कोई भी जांच टीम उसके घर नहीं पहुंची है।

कलेक्टर ने दी ये जानकारी

वहीं, उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उमरिया जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां पर रोजगार के लिए कृषि और अन्य संसाधनों के तहत पैसा कमाकर लोग अपना जीवनयापन करते हैं। ऐसे में आदिवासियों के बीच में अशिक्षत होना बड़ा अभिशाप हो गया है। जिसका फायदा सरपंच, सचिव उठाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1010893221″]

[dgv_vimeo_video id=”1010893564″]

उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews