
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक खबर सामने आई है, जहां बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के बहेरहा इनक्लोजर में कैद बाघों को आजाद करने की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि इस रिज़र्व से ये दो बाघ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आजाद होने वाले बाघों में 6 और 3 वर्ष के बाघ शामिल होंगे।
बाघों को मिलेगी आजादी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व खासकर बाघों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां कैद दो बाघों को जल्द ही आजादी मिलेगी। जिन्हें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में छोड़ा जाएगा। बता दें कि इन दोनों बाघों को मगधी परिक्षेत्र में स्थित इंक्लोजर में बांधवगढ़ के जंगलों से रेस्क्यू किया गया था। इसके लिए बीटीआर प्रबंधन को पीसीसीएफ वन्य प्राणी ने निर्देश दे दिए हैं।
मिला निर्देश
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी.के. वर्मा ने बताया कि इंक्लोजर से दो बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। इसके लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने निर्देश दे दिए हैं जल्द ही बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1007989405″]
[dgv_vimeo_video id=”1007990981″]
उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

