Indore Airport: 15 जुलाई को इंदौर से पहली बार उड़ान भरेगी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट, बुकिंग शुरू

international-flight-will-start-from-Indore-airport

इंदौर। 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर के लोग अब जल्द ही अंतराष्ट्रीय विमान सेवाओ का लाभ उठा सकेंगे। इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की पहली तारीख तय की जा चुकी है। देवी अहिल्याबाई विमानतल से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 जुलाई को भरी जाएगी।  एयर इंडिया की यह अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शाम 4.40 बजे इंदौर से दुबई के लिए रवाना होगी। जो कि शाम 7.10 बजे दुबई पहुंचेगी। 16 जुलाई को यही फ्लाइट दुबई से इंदौर आ जाएगी। इस फ्लाइट में दोनों तरफ यात्रा करने पर किराया करीब 27 हज़ार के करीब बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन उड़ान भरेगी। बीते कल यानी सोमवार से एयर इंडिया ने इस फ्लाइट में यात्रा करने के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। 

29 मई को मिला था अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा 

बीते मार्च में प्रेस कांफ्रेंस में इंदौर शहर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने 6 मार्च को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट (इंदौर एयरपोर्ट) से एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद 15 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने इंदौर एयरपोर्ट का दौरा कर यहां पर इमीग्रेशन काउंटर की तैयारियों को देखा था। उसके बाद 29 मई को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिला था। इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन में 29 मई को ही जारी किया गया था। केंद्र सरकार ने इंदौर को बड़ी सौगात देते हुए विमानतल के लिए इमिग्रेशन चेक पोस्ट मंजूर कर किया था।  अब इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का रास्ता तेजी से खुल सकेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews