उत्तर प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ में नए मंडलायुक्त हुए नियुक्त; ये रही पूरी लिस्ट

ias transfer 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब का ट्रांसफर कर दिया गया है और उनकी जगह विजय विश्वास पंत को नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, बी चंद्रकला को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बीएन सिंह को सचिवालय प्रशासन में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा के पद से हटाकर औषधि प्रशासन विभाग में तैनात किया गया है। सुहास एलवाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

किस अधिकारी की कहां पर नियुक्ति

इसके अलावा, महत्वपूर्ण नियुक्तियों में चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष, संजय कुमार खत्री को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्रभारी सीईओ, कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद और मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है।

फेरबदल का क्या बताया गया उद्देश्य

सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाना है। अधिकारियों को उनके अनुभव और दक्षता के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि सरकारी कामकाज में तेजी और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। यह कदम सरकार की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews