Hindi News

कर्मचारियों-पेंशनर्स को जल्द मिलेगी सौगात! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 3 महीने के एरियर का भी लाभ, जानें DA Hike पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जिसका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है।केंद्र के बाद राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ते में वृद्धि करती हैं, ऐसे में अब यूपी के कर्मचारियों पेंशनरों को डीए वृद्धि का इंतजार है।
कर्मचारियों-पेंशनर्स को जल्द मिलेगी सौगात! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 3 महीने के एरियर का भी लाभ, जानें DA Hike पर अपडेट

UP Employees DA Hike : केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में 2% की वृद्धि कर दी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है। केंद्र द्वारा डीए बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य सरकारों द्वारा डीए बढ़ाने की तैयारी है।

1 अप्रैल को राजस्थान सरकार ने भी 12.50 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए बढ़ा दिया है। संभावना जताई जा रही है यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भी जल्द अपने कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।इससे 12 लाख कर्मचारियों व 16 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

जनवरी 2025 से फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल महीने में योगी आदित्यनाथ सरकार 2% महंगाई भत्ता बढाने का ऐलान कर सकती है, नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। नई दरों के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 55% हो जाएगा। फिलहाल राज्य कर्मियों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है।
  • 2 लाख से अधिक कर्मचारियों के सालाना इंक्रीमेंट पर भी फैसला हो सकता है ।राज्य के लगभग 25% ऐसे कर्मचारी, जिनको जुलाई में इंक्रीमेंट नहीं मिलता, उन्हें जनवरी में 3% अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाएगा, इस तरह से उनके वेतन की बढ़ोतरी लगभग 6% हो जाएगी। बचे हुए सभी कर्मचारियों को 3% वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ऐसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

  • डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews