उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों के तबादले को लेकर सोमवार को संशोधित आदेश जारी किया गया है। इनमें दो अधिकारियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त किए गए हैं, जबकि तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में संतोष कुमार III, पवन गौतम, आलोक सिंह III, आलोक कुमार जायसवाल और संतोष कुमार-II के नाम शामिल हैं। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें
1‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा भदोही, CM योगी ने किया ऐलान, जिले को दी 1340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
2उत्तर प्रदेश: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी DA और बोनस की सौगात!
3IAS Transfer: एक साथ हुआ 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट
4कौन हैं आराधना मिश्रा मोना? जो बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, जानें इनके बारे में
3 अधिकारियों का तबादला
- पवन गौतम: वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद खीरी के पद पर तैनात थे, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज के पद पर तबादला किया गया था लेकिन अब संशोधित आदेश में यह स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), जनपद रायबरेली का जिम्मा सौंपा गया है।
- संतोष कुमार-II: अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर नई नियुक्ति दी गई है।
- आलोक सिंह-III: अपर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली से अब अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनका तबादला निरस्त
- आलोक कुमार जायसवाल: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया था। अब यह स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है, जिसके बाद वह पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में ही अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- संतोष कुमार III: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब वह कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।