Hindi News

जेल में बंद कैदी ने हाईकोर्ट के जज को दी धमकी, पुलिसकर्मी के मोबाइल से भेजा ई-मेल, ऐसे हुआ खुलासा

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के जज को धमकी भरा मेल मिला है। ये मेल 3700 करोड़ रुपये की ठगी के शातिर आरोपी अनुभव मित्तल ने जेल में रहकर भेजा है। खास बात ये है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन में टाइमर लगाकर जज को मेल भेजा था। आरोपी अनुभव मित्तल और कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जेल में बंद कैदी ने हाईकोर्ट के जज को दी धमकी, पुलिसकर्मी के मोबाइल से भेजा ई-मेल, ऐसे हुआ खुलासा

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में अचानक एक खबर के बाद खलबली मच गई है। सात लाख लोगों से करीब 3700 करोड़ रुपये की ठगी के शातिर आरोपी अनुभव मित्तल ने जेल में रहकर एक ऐसा कांड कर दिया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। आरोपी ने एक पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा मेल भेजा है। इस आरोप में अनुभव मित्तल और कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

जैसे ही पुलिस और क्राइम ब्रांच को इस मामले की जानकारी दी गई। दोनों की टीमों में जांच की तो पता चला जिस फोन से धमकी भरा मेल जज को मिला है वो पुलिसकर्मी का है। इसके बाद उस पुलिसकर्मी से पूछताछ हुई तो उसके बताया कि 4 नवंबर को वह कैदी अनुभव मित्तल को लेकर पेशी पर गया था। अनुभव ने केस का स्टेटस जानने के लिए फोन मांगा था। इसी दौरान उसने फोन में नई ईमेल आईडी बनाई। जांच में सामने आया कि अनुभव ने सेटिंग में जाकर टाइमर लगा गया। जिसके बाद अगले दिन वो मैसेज जज के फोन पर पहुंच गया।

क्या लिखा था ई-मेल में?

जानकारी अनुसार ई-मेल में चेतावनी दी गई है कि लखनऊ खंडपीठ के एक न्यायाधीश की हत्या होने वाली है। पुलिस की साइबर सेल और अपराध शाखा ने जब ने जब मेल की जांच कि तो पता चला कि ई-मेल कांस्टेबल अजय कुमार के फोन से भेजा गया था। अनुभव मित्तल और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कांस्टेबल अजय कुमार के खिलाफ आपराधिक धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कौन है अनुभव मित्तल?

अनुभव मित्तल पर फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम चलाकर करीब सात लाख निवेशकों से 3700 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। जो अभी लखनऊ की जेल में बंद है। उसके खिलाफ पहले से ही 324 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी आयुषी और पिता सुनील मित्तल भी न्यायिक हिरासत में हैं। साल 2017 में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने इस मामले के खुलासे के बाद उसे गिरफ्तार किया था। वह कई गलत कामों में लिप्त है। दो बार जमानत अर्जी निरस्त हो चुकी है। इससे वह नाराज है। जमानत अर्जी खारिज करने वाले लखनऊ बेंच के जज की हत्या की साजिश रच रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews