अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, 980 बार बातचीत के आरोपों पर BJP को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा विपक्ष की एफआईआर नहीं लिखी जा रही और विपक्ष पर एफआईआर हो रही है, बात एक व्यक्ति की नहीं है सुन रहे हैं मुझ पर आरोप लगाने वाले कुछ लोग अब पीछे हट रहे हैं।  
Akhilesh Yadav met Shankaracharya Avimukteshwaranand

Akhilesh Yadav met Shankaracharya Avimukteshwaranand

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया, सपा प्रमुख ने भेंट की तस्वीरें अपने X पर साझा की है, उधर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर में दान चढ़ावा चोरी पर सवाल उठाये, उन्होंने कहा सनातन धर्म में चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया, अखिलेश ने अपने X एकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-“आज प्रातः काल शंकराचार्य जी के दर्शन किये एवं उनका आशीर्वाद लिया ये मेरे लिए सौभाग्यशाली क्षण है, मैंने सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए उनसे वार्ता की।

अखिलेश का वार- इन लोगों ने महापाप किया है 

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चोरी मामले में बिना नाम लिया भाजपा आरएसएस पर जमकर बरसे, ANI से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा जिस प्रभु श्रीराम ने समाज को मर्यादा सिखाई उन्हीं श्री राम की अयोध्या में  इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए मर्यादा को तोड़ मरोड़ कर न जाने क्या किया है, उन्होंने कहा हमारे सनातन धर्म में चढ़ावा चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है इन्होंने तो महापाप किया है।

फर्जी रसीद कट्टा मिला है, अभी तो और परतें खुलेंगी 

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा छोटों पर कार्रवाई करना और जिन लोगों पर जिम्मेदारी है उन पर कोई एक्शन नहीं लेना इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है, उन्होंने कहा कितनी चोरी हुई इसकी अभी कोई गिनती ही नहीं निकल पाई इस बीच एक नया मामला निकलकर आया है कि फर्जी रसीद कट्टे से चंदा जमा इकट्ठा किया गया। अभी तो और परतें खुलेंगी।

अखिलेश बोले CDR  निकाली जाए, BJP के लोग निकलेंगे  

अखिलेश यादव ने टिन्नू यादव के साथ उनकी 980 बात बात किये जाने के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि इसका मतलब है कि मंदिर परिसर में जिन लोगों को काम मिला था उनकी मोबाइल की काल डिटेल रिकॉर्ड निकाले जाएँ और जब सीडीआर निकलेगी तो उनमें से 99.9% लोग BJP से जुड़े हुए निकलेंगे। इसके बाद पार्टी के अंदर जो खलबली मचेगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।  वैसे खलबली शुरू भी हो चुकी है बहुत से लोग संपर्क भी करने लगे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews