Hindi News

यूपी में शिक्षा अधिकारियों के तबादले; अयोध्या, वाराणसी और इन जिलों के BSA बदले, ये रही पूरी लिस्ट

Written by:Saurabh Singh
Last Updated:
बेसिक शिक्षा विभाग के वेद प्रकाश राय ने बताया कि लालचंद को अयोध्या का नया बीएसए नियुक्त किया गया है, जबकि अनुराग श्रीवास्तव को वाराणसी और रतन कीर्ति को मथुरा का बीएसए बनाया गया है।
यूपी में शिक्षा अधिकारियों के तबादले; अयोध्या, वाराणसी और इन जिलों के BSA बदले, ये रही पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात आधा दर्जन से अधिक बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, रायबरेली और बिजनौर जैसे प्रमुख जिलों के बीएसए को बदला गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही अन्य जिलों में भी बीएसए की नई नियुक्तियां की जाएंगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के वेद प्रकाश राय ने बताया कि लालचंद को अयोध्या का नया बीएसए नियुक्त किया गया है, जबकि अनुराग श्रीवास्तव को वाराणसी और रतन कीर्ति को मथुरा का बीएसए बनाया गया है। इसके अलावा, सचिन कसाना को बिजनौर का बीएसए नियुक्त किया गया है।

शिवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ डायट में उप प्राचार्य

इसके अतिरिक्त, उन्नाव की बीएसए संगीता सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। रायबरेली के बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ डायट में उप प्राचार्य, गाजीपुर के बीएसए हेमंत राव को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, वाराणसी और बिजनौर के बीएसए योगेंद्र कुमार को लखनऊ में पाठ्य पुस्तक अधिकारी बनाया गया है।

नए पदों पर जल्द से जल्द संभालेंगे कार्यभार

यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और विभाग ने इन अधिकारियों को नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग में इस तरह के बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाने की उम्मीद है।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews