सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- इन लोगों ने नौजवानों को बेरोजगार करने का पाप किया है

योगी ने कहा ये परियोजनाएं 'विकसित भारत' की संकल्पना को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम है और आवागमन का माध्यम जितना अधिक तेज होगा, उतनी ही तीव्र गति से प्रगति भी होगी और समृद्धि भी आएगी।
Yogi Adityanath inaugurated development project Gorakhpur

Yogi Adityanath inaugurated development project Gorakhpur

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे उन्होंने 995 करोड़  रुपयेसे अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, योगी ने कहा ये परियोजनाएं ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने 29 चीनी मिलों को बंद किया है इन लोगों ने नौजवानों को बेरोजगार करने का पाप किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक 6 लेन एवं देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले 4 लेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14 लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम है और आवागमन का माध्यम जितना अधिक तेज होगा, उतनी ही तीव्र गति से प्रगति भी होगी और समृद्धि भी आएगी।

सपा, बसपा, कांग्रेस ने 29 चीनी मिलें बंद करवा दी  

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमारे नौजवानों के जीवन के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने जितना अत्याचार और शोषण किया, उसको शब्दों में व्यक्त करना वास्तव में इनकी सच्चाई को दिखाता है, उन्होंने कहा वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक 10 वर्षों में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने 29 चीनी मिलों को बंद किया, इसमें से 21 को तो औने पौने दामों में बेच भी दिया इन दलों ने नौजवानों को बेरोजगार करने का पाप किया है।

सेफई सिंडिकेट का कब्ज़ा होता था नौकरियों पर

योगी ने कहा पहले नौकरी निकलती थी तो समाजवादी पार्टी के लोग युवाओं के साथ छल करते थे भेदभाव करते थे सेफई सिंडिकेट का कब्ज़ा होता था नौकरियों पर, नौजवान को नौकरी नहीं मिलती थी, लेकिन आज नौजवान बिना किसी सिफारिश बिना किसी रिश्वत के नौकरी पा रहा है। हमने पिछले 9 वर्षों में 9 लाख नौजवानों को नौकरी दी है। आज जब गोरखपुर के नौजवान को पुलिस में नौकरी मिलती है, डिप्टी कलेक्टर बनता है, डीएसपी बनता है तो बहुत ख़ुशी होती है , समाजवादी पार्टी तो इनकी नौकरियों पर डकैती डालती थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews