योगी आदित्यनाथ ने किया परिवहन सेवाओं का शुभारंभ, बोले- सड़क पर चलने वाले एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा माध्यम है, इतना ही नहीं ये देश का भी सबसे बड़ा परिवहन विभाग है क्योंकि 14,000 बसों के माध्यम से यह सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, ये चुनौतीभरा कार्य भी है
Yogi Transport Service

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में  ‘नए उत्तर प्रदेश’ में सुलभ, सुगम व सुरक्षित परिवहन व्यवस्था हेतु जन सेवा केंद्रों के माध्यम से परिवहन सेवाओं का शुभारंभ किया एवं बस स्टेशनों/कार्यशालाओं का डिजिटल लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर निजी क्षेत्र के ATDC, RVSF तथा ATS के निवेशकों को प्रमाण-पत्र दिए गए और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला परिचालकों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किये गए।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल बस ट्रैकिंग ऐप ‘यूपी मार्गदर्शी’ एवं सरल परिवहन हेल्पलाइन 149 का शुभारंभ किया गया, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की नई बुकलेट का विमोचन व नवीन बसों एवं इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, खास तौर पर परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं आईआईटी, खड़गपुर के मध्य व UPSRTC
एवं जन सेवा केंद्र के मध्य MoU भी हुआ।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग हमेशा समय का साथी

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग सहित बस परिचालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग हमेशा समय का साथी रहा है, जब कोई आवश्यकता पड़ती है, उसके अनुरूप अपनी सेवा देने के लिए तत्पर दिखाई देता है, प्रयागराज कुंभ 2019, 2020 कोरोना महामारी के दौरान 1 करोड़ कामगारों और श्रमिकों के लिए उनके गाँव तक पहुँचाने का काम हमरी बसों ने किया।

सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी 

सडक सुरक्षा हमारे लिए चुनौती बना हुआ है, बार बार हम कहते हैं कि सड़क पर चलने वाले एक एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी बनती है इसके प्रति जागरूकता पैदा करना है, आम जन को जागरूक रहना है, आम जन को सतर्क बनाना है इसके लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार करना है, सड़क दुर्घटना पूरे के पूरे परिवार खत्म हो जाते हैं, लाखों लोग हर साल जान गंवा देते है, केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट भी इसपर चिंता जता चुके हैं इसलिए हमें इसके लिए सजग रहना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews