
CM Yogi Adityanath laid foundation stone Flatted Factory Complex GIDA
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में 208 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स एवं EWS, LIG आवासीय परिसर सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने EWS, LIG आवास एवं औद्योगिक भूखंड के आवंटियों को आवंटन पत्र एवं NIELIT कौशल केंद्र से प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये।
उन्होंने सभी उद्यमियों एवं जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि अत्याधुनिक फ्लैटेड फैक्ट्री में एक ही कैंपस में MSME के 100 से अधिक उद्योग संचालित हो सकेंगे, जो वैश्विक स्तर पर औद्योगिक विकास का एक अनुकरणीय मॉडल भी बनेगा, इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और क्षेत्र का विकास भी होगा।
अब छोटी पूंजी में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है
योगी ने कहा अब छोटी पूंजी में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है और उद्योग स्थापित किया जा सकता है, फ्लैटेड फैक्ट्री ने उसका एक मॉडल दिया है, इसमें रेडीमेड गारमेंट्स के साथ साथ तमाम इलेक्ट्रोनिक्स आइटम सहित अन्य उद्योग स्थापित कराये जा सकते हैं।
अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति
योगी ने कहा औद्योगिक विकास के लिए सबसे जरूरी है सुरक्षा, यदि सुरक्षा नहीं है है तो न सुशासन आ सकता है और न समृद्धि आ सकती है और इसीलिए हमारी सरकार ने 2017 में आने के तत्काल बाद लक्ष्य निर्धारित किया था और कहा था कि अपराध और अपराधियों के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं, वह जिस बोली और भाषा को समझेंगे उसी में उनको समझाने का काम करेंगे।
अपराध और अपराधियों के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं,
वह जिस बोली और भाषा को समझेंगे उसी में उनको समझाने का काम करेंगे… pic.twitter.com/bYO6knlMW7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 3, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

