Hindi News

सीएम योगी ने जाति और भाषा पर बांटने वालों को चेताया, कहा- बंट गए तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में एक कार्यक्रम के दौरान जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समाज बंटा तो देश कमजोर होगा और सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए।
सीएम योगी ने जाति और भाषा पर बांटने वालों को चेताया, कहा- बंट गए तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में देश को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने की कोशिश करने वालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं, क्योंकि अगर आप बंट गए तो कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे। सीएम योगी सीतापुर के तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस और भव्य भंडारे के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि देश का दुश्मन मौके की तलाश में है और सामाजिक विभाजन उसे यह मौका दे सकता है। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति को बनाए रखने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है।

सनातन और राष्ट्र की मजबूती एक दूसरे से जुड़ी

मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि दोनों का अस्तित्व एक-दूसरे पर निर्भर है। उन्होंने कहा, “याद रखना, सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा, देश कमजोर होगा तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा। जाति, क्षेत्र और भाषा उसके सामने कोई मायने नहीं रखेगी।” सीएम ने लोगों से अपील की कि वे उन ताकतों से सावधान रहें जो समाज को इन आधारों पर बांटना चाहती हैं।

“इन नेताओं के बहकावे में आने की कोई आवश्यकता नहीं है, ये जाति के नाम पर, वादों पर बांटना चाहते हैं। इनके बहकावे में भूल कर मत आना क्योंकि देश का दुश्मन आंखें लगाए बैठा है, आप बंट गए तो, कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे।”- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर उठाए सवाल

सीएम योगी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं, विशेषकर दलित हिंदुओं की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इस मुद्दे पर व्यापक चुप्पी की आलोचना की। उन्होंने कहा, “ये बांग्लादेश के मुद्दे पर सब मौन हैं, हर दिन आप सुनते होंगे कि रोज हिंदू मर रहे हैं, जला दिया गया, रोज समाचार आ रहे हैं, लेकिन सब मौन हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि मरने वाले ज्यादातर दलित हिंदू हैं, लेकिन कुछ हिंदू संगठनों और धर्माचार्यों को छोड़कर कोई भी उनके लिए आवाज नहीं उठा रहा है। सीएम योगी ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कहा कि इन पीड़ितों के लिए कोई संगठन वकालत नहीं कर रहा है। उन्होंने इस चुप्पी को वोट बैंक की राजनीति का परिणाम बताया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews