योगी आदित्यनाथ बोले, स्टूडेंट्स का भविष्य बर्बाद करने वाला माफिया अब मिट्टी में मिलेगा, PM Modi के फैसले का किया स्वागत

योगी बोले- ये डबल इंजन की सरकार पहले दिन से कह रही है कि जिसने भी छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, उसे जेल होगी और बाप-दादा द्वारा कमाई संपत्ति को भी हम जब्त करेंगे।
Yogi Adityanath welcomes PM Modi decision

Yogi Adityanath welcomes PM Modi decision

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM Modi के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने पेपर लीक करने के आरोपियों को 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के प्रावधान का जिक्र किया गया है, ये बिल सोमवार को संसद में आयेगा, योगी ने कहा जो कोई भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उसे बर्बाद करने का प्रयास करेगा ऐसा नक़ल माफिया, पेपर लीक माफिया अब मिट्टी में मिला दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फतेहपुर में 489 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, योगी ने कहा 20 17 से पहले ये आकांक्षी जनपद था, इसका मतलब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास , रोजगार, औद्योगिक विकास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के जो मानक तय थे उनमें सबसे नीचे फतेहपुर की गिनती थी, सबसे पिछड़े जनपदों में फतेहपुर की गिनती होती थी।

विकास योजनाओं का पैसा सैफई में नाच-गानों पर खर्च कर दिया जाता था

योगी ने कहा विकास फतेहपुर से कोसों दूर था क्योंकि यहाँ के विकास के पैसे पर सेफई सिंडिकेट के द्वारा लूट मचाई जाती थी, फतेहपुर की योजनाओं का पैसा सैफई में नाच-गानों पर खर्च कर दिया जाता था, उनके विदेश दौरे पर खर्च कर दिया जाता था, तब न सड़क थी, न बिजली थी, न मेडिकल कॉलेज था और औद्योगिक निवेश की बात करना तो बेमानी था। यहाँ के नौजवान के सामने पहचान का संकट था, नौजवानों की नौकरी पर सेफई सिंडिकेट डकैती डालता था। चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली पर निकल जाती थी।

नकल माफिया, पेपर लीक माफिया मिट्टी में मिला दिए जायेंगे

योगी ने कहा फतेहपुर का युवा परेशान था, उत्तर प्रदेश में नक़ल माफिया बच्चों के भविष्य पर डाका डालता था लेकिन अब ये नहीं चलेगा योगी ने कहा जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, विद्यार्थियों का जीवन अंधकारमय बनाया आज वही कांग्रेस और सपा घड़ियाली आंसू बहा रही है उन्होंने कहा हम आभारी हैं पीएम मोदी कि वे ऐसा कानून ला रहे हैं कि अब नकल माफिया, पेपर लीक माफिया मिट्टी में मिला दिया जायेगा। सोमवार को ये बिल संसद में आयेगा और उसके बाद कोई भी माफिया बच्चों का भविष्य ख़राब करने की हिम्मत नहीं करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews