CM योगी की बंगाल में जनसभा आज, बीजेपी के चुनाव प्रचार की संभालेंगे जिम्मेदारी

बंगाल विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे।
CM Yogi Adityanath

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टी जनता के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी हुई है। जनसभाओं और रैलियों का दौर जारी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां रैली करने पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मैदान संभालते दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री योगी की आज दो जिलों में चुनावी जनसभाएं और प्रचार अभियान हैं। इस प्रचार अभियान के जरिए वह मतदाताओं से भाजपा को जीत दिलाने की अपील करते दिखाई देंगे। सभी विरोधी दलों की योगी की इस सभा पर नजर टिकी हुई है। राजनीति में योगी की अच्छी पकड़ है और जनता के बीच उन्हें जो पहचान हासिल है, उससे विपक्षी खेमे में कहीं ना कहीं हलचल है।

भाजपा के स्टारप्रचारक CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की गिनती भाजपा के स्टार प्रचारकों में होती है। हर चुनावी जनसभा में मतदाताओं के बीच जाकर वो वोट की अपील करते नजर आते हैं। बीते दिनों जब असम में चुनाव थे उन्हें वहां भी प्रचार करते देखा गया था। वहीं अब बंगाल का चुनाव भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

नजदीक है पहले चरण का मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान नजदीक आ रहा है और भाजपा को अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए देखा जा रहा है। आज योगी बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व मेदिनीपुर में जनसभा संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद उनके कई जनसभा और कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews