सीएम योगी ने अखिलेश यादव को ‘बबुआ’ कहकर साधा निशाना, बोले- अगले चुनाव में जनता सपा का कर देगी सफाया

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'बबुआ' कहते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि जनता अगले चुनाव में सपा का सफाया कर देगी।
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव में अभी समय है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटी हैं वहीं दावों और आरोप-प्रत्यारोप के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

इसी बीच, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह नहीं देने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंंने यह तक दावा कर दिया कि जनता 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ कर देगी।

रविवार को सीएम योगी लखनऊ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जहां उन्होंंने PM पोषण योजना के तहत काम करने वाले मिड-डे मील रसोइयों को सम्मानित किया और और कैशलेस मेडिकल कार्ड बांटे। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित सपा पर बड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने अपने परिवार के हितों के लिए गरीबों का शोषण किया, प्रदेश को लूटा और उसे ‘गुंडा प्रदेश’ बना दिया था।

अब उत्तर प्रदेश दंगा और कर्फ्यू से मुक्त: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौर में गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे बेटियों की सुरक्षा को लेकर खतरा रहता था और आए दिन दंगे होते थे। उन्होंंने दावा किया कि अब बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है और यमराज के घर जाने का रास्ता तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा और कर्फ्यू से मुक्त है जिससे प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है।

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ‘बबुआ’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं इसलिए समाजवादी पार्टी बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि जनता अगले चुनाव में इसे हमेशा के लिए साफ कर देगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews