सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़की डिंपल यादव, बोलीं- ये बीजेपी की तानाशाही…

सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने इसे भाजपा की तानाशाही बताया है।
Dimple Yadav

दिल्ली पुलिस आज सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटाकर अपने साथ अस्पताल ले गई है। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। बता दें कि सोनम पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। उन्हें हटाने के बाद मौके से प्रदर्शनकारियों को भी हटाया जा रहा है।

सोनम वांगचुक यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें जंतर मंतर से हटाने के बाद समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

सोनम वांगचुक के लिए डिंपल यादव की प्रतिक्रिया

मैनपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जंतर मंतर से सोनम वांगचुक को हटाने के दिल्ली पुलिस के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहां कि बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। जब शांतिपूर्ण आवाज को दबाया जाता है तो संविधान और लोकतंत्र आहत होते हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाना है।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक ओर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना एक कार्रवाई नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है। भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं यह तानाशाही है।

सोनम वांगचुक को क्यों हटाया?

सोशल एक्टिविस्ट सोनम पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। अब 21वें दिन पुलिस उन्हें मौके से हटाकर अस्पताल ले गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया गया है। सोनम की बिगड़ी हुई सेहत और जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से जंतर मंतर से हटने की अपील की है। बता दें कि डिंपल यादव 16 जुलाई को सांसदों और विधायकों के साथ जंतर मंतर पहुंची थी। उन्होंने वांगचुक और अभिजीत दीपके से मुलाकात करने के बाद इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews