Hindi News

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दी धमकी, कहा- जूते से पीटेंगे और सीने में मार देंगे गोली

Written by:Gaurav Sharma
Published:
अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने मैनपुरी में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन के दौरान अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बेहद भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने मौर्य को जूते से पीटने और सीने में गोली मारने की धमकी देते हुए अखिलेश यादव को भी सनातन धर्म का विरोध न करने की सलाह दी।
हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दी धमकी, कहा- जूते से पीटेंगे और सीने में मार देंगे गोली

मैनपुरी: अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एक और विवादित बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बार अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने हिंदुओं से मौर्य को जूते से पीटने का आह्वान किया और कहा कि अगर वह संत न होते तो खुद उनके सीने में गोली मार देते।

यह पूरा मामला किशनी नगर में रविवार को आयोजित एक हिंदू सम्मेलन का है, जहां महंत राजू दास बतौर वक्ता मौजूद थे।

‘संत न होते तो खरीद लेते असलहा’

महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदुओं को आतंकवादी कहने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया।

“ये जहां भी मिल जाएं, हिंदू जूते मारकर इसका मुंह लाल कर दें। हम लोग संत हैं, माला जपते हैं। अगर हम गृहस्थ होते तो लाइसेंस बनवाते, असलाह खरीदते और स्वामी प्रसाद मौर्य के सीने में गोली मार देते।”- महंत राजू दास

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नाम बदल लेना चाहिए क्योंकि उनकी भाषा हिंदुओं के प्रति बहुत खराब है।

अखिलेश यादव और मथुरा का भी किया जिक्र

महंत राजू दास ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव को अपने स्वभाव में बदलाव लाना चाहिए। उन्हें मोदी-योगी का विरोध करते हुए सनातन धर्म का विरोध नहीं करना चाहिए।”

इसके साथ ही, उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तर्ज पर मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि के निर्माण में तेजी लाने की भी पुरजोर मांग की।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस हिंदू सम्मेलन के अवसर पर मंच पर कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। इनमें ऋषि दुर्वासा आश्रम रामनगरिया के पीठाधीश्वर ईश्वर दास, ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म के निर्माता अमित जॉनी, उन्नाव के संत श्री नारायण स्वरूप, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, रमाशंकर तिवारी, अनुराग पांडे और विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमित चौहान प्रमुख रूप से शामिल थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews