
UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया गया है। गुरूवार देर रात राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 वरिष्ठ अफसर अर्चना अग्रवाल और अमित कुमार का तबादला कर दिया है।इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।इससे पहले राज्य सरकार ने 8 अक्टूबर को 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें सेल्वा कुमारी जे , समीर वर्मा,प्रभु नारायण सिंह, मासूम अली सरवर, आशीष कुमार , सुधीर कुमार, अर्पित उपाध्याय और अंजुलता को इधर से उधर किया गया था।
उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले
- प्रतीक्षारत अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल को परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन और अध्यक्ष, राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे प्रमुख सचिव परिवहन विभाग व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अमित गुप्ता से यह प्रभार वापस ले लिया गया है।अब वह प्रमुख सचिव स्टांप एवं पंजीयन विभाग के पद पर कार्यरत रहेंगे, पहले से ही उनके पास यह विभाग था।
- अप्रैल में प्रमुख सचिव स्टांप एवं पंजीयन के पद पर तैनात IAS अधिकारी अमित कुमार गुप्ता को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व यूपीएसआरटीसी के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी,अब छह माह बाद IAS अमित कुमार गुप्ता से परिवहन विभाग का दायित्व वापस ले लिया गया है, उनकी जगह प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी। शासन ने अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के पद पर ही यथावत बनाए रखा है।
UP Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

