IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुआ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी 

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज और बस्ती के मंडलायुक्त बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।  विशेष सचिव, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सचिव, मंडलायुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है। लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक सुधार में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 4 अगस्त को जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी रविंद्र को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद पद पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वर्तमान में वह मुख्य सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और निर्यात प्रोत्साहन विभाग पद पर कार्यरत हैं।

कई विभागों के सचिव बदले

सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग पर कार्यरत प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव पद पर भूपेंद्र एस चौधरी को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बरेली मंडल आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लोक निर्माण विभाग सचिव पद पर कार्यरत डॉ लोकेश एम को प्रयागराज का मंडल आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण सचिव पद पर कार्यरत पुष्प राज सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा पद पर भेजा गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत सतीश पाल को विशेष सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।

गोरखपुर, बरेली और बस्ती के नए मंडलायुक्त कौन?

मंगलवार को जारी आदेश के तहत गोरखपुर मंडल आयुक्त पद पर इंद्र विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया है। जो पहले सचिव, कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग और निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद पद पर कार्यरत थे। बस्ती मंडल आयुक्त पद की जिम्मेदारी वैभव श्रीवास्तव को सौंपी गई है, जो पहले प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ पद पर तैनात थे। बरेली के नए मंडल आयुक्त शंभू कुमार होंगे। जो पहले प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत नगर लिमिटेड पद पर कार्यरत थे।

इन अधिकारियों को भी मिला नया पदभार 

डॉ बलकार सिंह को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, नगर भूमि सीमारोपण के निदेशक और सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पद की जिम्मेदारी दी गई है। सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज को श्रम आयुक्त पद पर भेजा गया है। अनिल ढींगड़ा मंडल आयुक्त गोरखपुर को आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews