UP WEATHER: मंगलवार-बुधवार को बादल-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, 30 जनवरी को एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें IMD अपडेट

UP Weather : प्रदेश के तराई वाले जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27-28 जनवरी को बारिश, मेघगर्जन, बिजली और तेज झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया गया है।
up weather

मंगलवार से उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। 27-28 जनवरी 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश हिस्से में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार (26 जनवरी) सुबह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीबंगा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर ,सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया और देवरिया में कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ के मुताबिक, सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, आगरा, रायबरेली और अलीगढ़ में कोल्ड वेव चल सकती है।

27-28 जनवरी को बारिश का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (26 जनवरी 2026) के मुताबिक, 29 जनवरी से 1 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 28 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30 से 50 किमी/घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मध्य और पूर्वी यूपी कहीं-कहीं तेज बारिश और ओले गिरने के भी आसार हैं।

28-29 जनवरी को घना कोहरा

28-29 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी यूपी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है, उसके बाद फिर इजाफा देखने को मिलेगा। 30 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews