Hindi News

IPS Transfer: राज्य में 12 आईपीएस अफसर इधर से उधर, सरकार ने सौंपा नया पदभार, तबादला सूची जारी

Published:
उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer: राज्य में 12 आईपीएस अफसर इधर से उधर, सरकार ने सौंपा नया पदभार, तबादला सूची जारी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आईएएस के बाद अब 12 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IPS Transfer) किया है। बहराइच, मेरठ, बुलंदशहर और कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा राज्य में 35 अफसर का स्थानांतरण भी किया गया है। 9 अप्रैल को ट्रांसफर से संबंधित आदेश जारी किया गया है।

सागर जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज पद पर नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) गोण्डा जनपद को पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संभल जनपद पद पर पदस्थ किया गया है। आयुष विक्रम सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ पद पर कार्यरत थे।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • विनायक गोपाल भोंसले को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अंतरिक्ष जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद बुलंदशहर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • ट्विंकल जैन, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।
  • लिपि नागयाच, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राजकुमार मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) जनपद मिरजापुर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • ऋषभ रूनवाल, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) जनपद सोंभद्रपद पर तैनात किया गया है।
  • आलोक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद संभल को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी ) प्रतापगढ़ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • डॉ ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मयंक पाठक, सहायक पुलिस अधीक्षक को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद सहारनपुर पद पर तैनात किया गया है।

कई पीपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

अशोक कुमार सिंह को उपसेनानायक एसडीआरएफ पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार सिन्हा को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्याली पद पर नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जनपद गोण्डा पद पर अजीत कुमार रजक को पदस्थ किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रायबरेली पद पर आलोक सिंह-III को नियुक्त किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) जनपद अंबेडकरनगर पद पर डॉ तेजवीर सिंह को तैनात किया गया है। विवेक त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय भंडारण जनपद, सीतापुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) जनपद आजमगढ़ पर नियुक्त किया गया है। चित्रकूट अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पीयूष कांत राय को नियुक्त किया गया है। पीपीएस अफसरों की तबादला सूची नीचे दी गई है:-

HFdpvXaa8AAZT6w
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews