Hindi News

Mahakumbh 2025: 24 फरवरी को होने वाली 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख पर होंगे पेपर, जानें डिटेल

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्र हित को देखते हुए 10वीं और 12वीं की 24 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया है, परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं। 
Mahakumbh 2025: 24 फरवरी को होने वाली 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख पर होंगे पेपर, जानें डिटेल

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, अब 26 फरवरी महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान शेष है जिसके साथ ही महाकुंभ का समापन हो जायेगा, महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज पहुंच रही है, बढती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है, शिक्षा विभाग ने 24 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12 वीं की परीक्षा की स्थगित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board Exam 2025 Postponed) की 10 वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए ये जरूरी खबर है। 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जा रही परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है । यूपी बोर्ड ने प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसकी वजह महाकुंभ में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ है, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी है साथ ही नई तारीख भी साझा की है।

दो शिफ्ट में होने थे चार पेपर 

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं  दो शिफ्ट में संचालित होंगी पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक रहेगी। 24 फरवरी को पहली शिफ्ट में 10वीं की हिंदी और 12वीं की सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 10वीं की हेल्थकेयर और 12वीं की हिंदी परीक्षा होनी थी। लेकिन प्रयागराज में अब ये परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।

स्टूडेंट्स को मिली राहत, वे भी चिंतित थे 

महाकुंभ में 26 फरवरी के अंतिम अमृत स्नान के लिए बढ़ती भीड़ के कारण यूपी बोर्ड की 24 फरवरी 2025 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई, भीड़ को देखते हुए सरकार को चिंता थी कि यदि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचा तो उसका साल ख़राब हो जायेगा इसलिए सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने छात्र हित में परीक्षा स्थगित करने का ये फैसला लिया है जिससे स्टूडेंट्स को राहत मिली है क्योंकि वे भी भीड़ को लेकर चिंतित थे।

अब 9 मार्च को होगी परीक्षा, समय और शिफ्ट वही रहेगी 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा स्थगित करने के साथ ही नई तारीख भी घोषित कर दी है  9 मार्च 2025 तय कर दी है। परीक्षा का समय पहले जैसा ही रहेगा, यानी वही शिफ्ट और शेड्यूल लागू होगी। सरकार ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।

प्रयागराज में 335 केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे 

आपको बता दें बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रदेश में 54 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे, जिसमें से हाई स्कूल के 27.32 लाख और इंटरमीडिएट के 27.05 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रयागराज की बात करें तो यहाँ 335 केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे  जिनमें 10वीं के 92,961 और 12वीं के 1,09,388 स्टूडेंट्स शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews