प्रयागराज में स्नान के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था

मकर संक्रांति पर प्रयागराज में गंगा स्नान चल रहा है। देश विदेश से अनगिनत श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।
Makar Sankranti 2026

मकर संक्रांति के पर्व का हिन्दी धर्म में विशेष महत्व है। सूर्य के उत्तरायण होने का ये पर्व 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों दिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां स्नान के लिए घाटों पर भारी भीड़ मौजूद है।

मकर संक्रांति के पर्व पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गंगा के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर सभी भाव विभोर हो गए हैं। देश विदेश से आए स्नान आरती होने संगम तट से लेकर एरावत और अन्य घाट पर स्नान किया और ये क्रम अभी भी जारी है।

प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब

मकर संक्रांति के स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला 14 जनवरी से शुरू हो गया था। स्नान दान का क्रम भी तबसे ही अनवरत जारी है। पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। सीटी बजाकर घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को हटाया जा रहा है ताकि भीड़ न बढ़े।

कड़ाके की ठंड भक्ति पर बेअसर

इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन ये श्रद्धा पर पूरी तरह से बेअसर है। हर तरफ माता गंगा के नाम के जयकारे गूंज रहे हैं। मन में आस्था लिए श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। शुभ 4 बजे से भीड़ का ये क्रम बढ़ गया है। स्नानार्थियों का उत्साह देखने लायक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews