UP WEATHER: प्रदेश में मानसून की एंट्री, आज 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 से ज्यादा शहरों में मेघगर्जन-वज्रपात, चलेगी तेज हवा

UP Weather Forecast : आज दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है और अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश को कवर करने का अनुमान है। मानसून के प्रभाव के चलते पूरे हफ्ते प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान है।
up weather

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार, 30 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र-महराजगंज के रास्ते दस्तक दे दी है। 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही 50 से ज्यादा शहरों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। शनिवार (27 जून 2026) को कई जिलों में मौसम बदला रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 से 29 जून तक सम्पूर्ण प्रदेश 59 प्रतिशत से कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 64 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सक्रिय है और मानसून की भी प्रदेश में एंट्री हो गई है। इसके असर से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है

मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

मेघगर्जन/वज्रपात (ऑरेंज अलर्ट): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

मेघगर्जन/वज्रपात(येलो अलर्ट): फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर।

भारी वर्षा: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू।

झोंकेदार हवा (गति 30 से 50 किमी/घंटा): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews