नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों को जल्द ही फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 15 जून से फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया जा सकता है।
ये कहा जा रहा है कि पहली फ्लाइट मुंबई के लिए शुरू की जाएगी। जिससे प्रदेश की आर्थिक राजधानी देश की आर्थिक राजधानी से सीधे जुड़ जाएगी। कारोबारी गतिविधियों को मजबूती देने के लिए इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए शुरू की जाएगी।
जल्द शुरू होगी यात्री विमान सेवा
जानकारी के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवा की टिकट बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो सकती है। इसके अलावा पहले चरण में जमीन देने वाले किसानों को सम्मानित कराने और प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली फ्लाइट की प्लानिंग भी तैयार की जा चुकी है। इंडिगो एयरलाइंस के अलावा दो अन्य उड़ान भी शुरू होगी।
मुंबई के लिए होगी पहली उड़ान
नोएडा उत्तर प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र कहा जाता है। कारोबार और राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीयों इकाइयों में काम के सिलसिले से रोजाना काफी संख्या में लोग नोएडा से मुंबई के बीच सफर करते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए यात्रा आसान हो सके। इसी को देखते हुए पहली उड़ान मुंबई के लिए शुरू की जा रही है। इसकी टिकट बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू होने की संभावना जताई गई है।
A major milestone in the journey of Noida International Airport.
We are pleased to announce that #NIAirport will commence commercial flight operations from 15th June 2026, opening a new gateway for passengers, airlines and cargo operators in the National Capital Region and North… pic.twitter.com/rQBbnO9TGX— Noida International Airport (@NIAirport) May 1, 2026
किसानों के लिए खास उड़ान
मुंबई से नोएडा एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से आर्थिक विकास में भर्ती मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं पहली फ्लाइट के बाद 15 जून को नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की दूसरी उड़ान लखनऊ अयोध्या के लिए शुरू की जाएगी। यह उड़ान किसानों के लिए बहुत खास होने वाली है क्योंकि इसके करिए लखनऊ में जाकर सम्मानित किया जाएगा। किसान है जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन अधिग्रहीत करने की स्वीकृति दी थी। बता दें कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जमीन देने वाले किसानों को हवाई यात्रा के जरिए लखनऊ ले जाकर सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा था। उनके इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति दी थी। किसानों का भी कहना है कि वह पहली उड़ान से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। उसके बाद वह लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
तैयारी में जुटी एयरलाइंस
इंडिगो के अलावा अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी नोएडा एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों का संचालन जल्द शुरू करेंगे। इसी के साथ अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानों की व्यवस्था और किराए की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।






