नोएडा के मामूरा में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 2 की मौत, कई को किया गया रेस्क्यू

नोएडा के मामूरा गांव में आगजनी की घटना हुई है। यहां एक 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी है। आग बुझाने का काम जारी है और लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
Noida

नोएडा के फेस 3 थाना सेक्टर 66 के मामूरा गांव से बड़ी आगजनी की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक पांच मंजिला घर में आग लग गई है। इस घटना में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है वहीं कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

अब तक आ रही जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगों की मौत हुई है। उसमें से एक महिला पर एक पुरुष है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है।

5 मंजिला इमारत में लगी आग

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अभी भी मौके पर फायर विभाग के अधिकारियों और डीसीपी सहित आला अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

कई लोगों को किया गया रेस्क्यू

यह बताया जा रहा है कि दो लोग झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। इस 5 मंजिला इमारत के सामने जो बिल्डिंग मौजूद है वहां से सीढ़ी लगाकर 100 से ज्यादा लोगों का रिस्क भी किया गया है। यह बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद एक दुकानदार में शोर मचा कर सभी लोगों को बाहर निकालने के लिए कहा। जिसके चलते समय से लोग बाहर आ गए।

कैसे लगी आग

इस घटना के बारे में जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक एक इलेक्ट्रिक वाहन की वजह से आग लगी है। इसके चार्जर से चिंगारी निकली थी। जिसकी वजह से आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों में आग लग गई और पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई।

मकान मालिक पर केस

इस घटना में बिल्डिंग में रहने वाले 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में करीब 10 वाहनों के जलने की खबर है। जिस मकान में आग लगी है वो G-4 है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews