“पहले राम मंदिर का विरोध, अब चढ़ावे पर राजनीति..”, कांग्रेस-सपा पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, जानें और क्या कहा

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जारी बयानबाजी के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया और अब इस मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रहे हैं।
Keshav Prasad Maurya

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बयानबाजी लगातार जारी है। विपक्षी दल लगातार गंभीर आरोप लगाकर भाजपा सरकार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट को घेर रहे हैं। मामले में कार्रवाई की बात करें तो अब तक 8 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है और मंदिर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सियासी पारा हाई है।

इस मामले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का हमेशा से विरोधात्मक रुख रहा है। उनका आरोप है कि दोनों दलों ने इस मुद्दे पर INDIA गठबंधन को भी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में झूठ, भ्रम और गलत जानकारी फैलाना इन दलों की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बन गया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, पहले श्रीराम मंदिर का विरोध किया गया और अब चढ़ावे से जुड़े मामले में जांच पूरी होने से पहले ही बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के नेता इस मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रहे हैं।

दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने मामले में कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा​ कि विशेष जांच दल (SIT) ने जांच के आधार पर FIR दर्ज की गईं हैं और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यह तय है कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। लेकिन सनातन और राम विरोधी अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते। उनको ध्यान रखना चाहिए कि 2027 में फिर कमल खिलेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews