PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन! ये राज्य बना नंबर-1, अब तक इतने किसानों के कराया पंजीकरण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। वहीं अगर भारत में किसानों के रजिस्ट्रेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा रजिस्ट्रशन उत्तरप्रदेश के किसानों के हुए हैं।
PM KISAN YOJANA

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) केंद्र की सभी योजनाओं में से सबसे प्रमुख योजना बन गई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से हर-चार महीने के अंतराल पर आकर्षक वित्तीय लाभ तो दिया ही जा रहा है और साथ में किसानों के लिए कृषि से जुड़े अन्य फायदे भी मिल पा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। वहीं अगर भारत में किसानों के रजिस्ट्रेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा रजिस्ट्रशन उत्तरप्रदेश के किसानों के हुए हैं।

यूपी के इन जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

उत्तरप्रदेश के कई जिलों के सभी किसान धीरे धीरे पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते जा रहे हैं। यूपी सरकार चाहती है कि 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हो जाए, जिससे कोई भी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित न रहे। यूपी का सीतापुर जिला प्रदेश में नंबर वन है जहां कि 74.61 फीसद किसानों का पंजीकरण हो चुका है।

वहीं यूपी में दूसरे नंबर पर बस्ती जिला है। बस्ती के 74.27 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। तीसरे नंबर पर रामपुर है। रामपुर जिले के 70.50 फीसद किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो सीतापुर में 5,31,046 किसान पीएम किसान निधि सम्मान के वास्तविक लाभार्थी हैं, जिनमें से 4,23,876 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब यहां सिर्फ 25.39 किसान ही रजिस्ट्रेशन के लिए बचे हैं। बस्ती में 3,14,476 किसान पीएम सम्मान निधि के लिए पात्र हैं, जिनमें से 2,55,386 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

वहीं रामपुर जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 2,45,154 किसान पात्र हैं, जिनमें से 1,99,279 लाख किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पूरे प्रदेश में अब तक सिर्फ 53.53 किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्टर करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गयी है-

1. आधार कार्ड
2. नागरिकता का प्रमाण
3. भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले डॉक्यूमेंट
4. बैंक अकाउंट डिटेल्स

पीएम किसान योजना की रजिस्ट्रेशन प्रकिया(PM Kisan Yojana registration process)

इस योजना के लिए पात्र किसान खुद को लाभार्थी के रूप में रजिस्टर कर सकते है। जिसके स्टेप्स नीचे दिए गए है।

  1. आधिकारिक PM-किसान वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘फार्मर्स कॉर्नर’ सेक्शन के तहत ‘नया किसान रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  3.  अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, और अपना राज्य चुनें।
  4.  आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। सत्यापन के लिए OTP दर्ज करें।
  5.  शेष विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, बैंक अकाउंट का विवरण और लैंड होल्डिंग जानकारी भरें।
  6.  एप्लीकेशन सबमिट करें और भविष्य के रेफरेंस के लिए पावती रसीद सेव करें।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार(PM Kisan 21st Installment)

पीएम किसान योजना की अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। किसानों को ​अब 21वीं किस्त का इंतजार है। पीएम किसान की 21वीं किस्त छठ पर्व के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है, हालांकि सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं की गई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे आपदा ग्रस्त राज्यों के किसानों को यह किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में अंतरिम बजट के दौरान हुई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। इसके तहत सरकार किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजती है। यानी सालभर में कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews