UP School: मुरादाबाद में 22 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम का आदेश जारी

यूपी के मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
school

School News

कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला प्रशासन ने 22 और 24 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों के साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी, व्यावसायिक और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े संस्थानों पर लागू रहेगा।

यह निर्णय कांवड़ियों की आवाजाही और जलाभिषेक के दौरान यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। जिन शिक्षण संस्थानों में बोर्ड, विश्वविद्यालय अथवा किसी आयोग की परीक्षा पूर्व निर्धारित है, वहां कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे संस्थानों पर अवकाश का आदेश लागू नहीं होगा।। प्रशासन ने संबंधित संस्थानों को परीक्षा के संचालन में किसी तरह का बदलाव नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि 22 अगस्त को शनिवार और 24 अगस्त को सोमवार है, वहीं 23 अगस्त को रविवार, साप्ताहिक अवकाश है, इस तरह छात्रों को लगातार 3 दिन के अवकाश का लाभ मिलेगा। इधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार, बरेली मे चौथे सोमवार को भी जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews