यूपी में SIR की तिथियों में फिर बदलाव, अब 6 मार्च को आएगी अंतिम मतदाता सूची, संशोधित शेड्यूल जारी

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) की तिथियों में बदलाव किया गया है। SIR के लिए एक हफ्ते का समय बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।
Assam Voter List

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) की तिथियों में बदलाव किया गया है। SIR के लिए एक हफ्ते का समय बढ़ा दिया गया है। चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के बाद अब बुधवार को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह जानकारी यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।

बता दें कि चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों की भी तारीख बढ़ा दी है। 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण और दावे आपतियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अभी 27 अक्टूबर तक की मतदाता सूची में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे। SIR में 2.89 करोड़ मतदाता के नाम कट जाने के बाद अब 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी।

1.11 करोड़ मतदाताओं को जारी होगा नोटिस

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। इन मतदाताओं को अपनी पहचान और पात्रता साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे।

नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता चुनाव आयोग द्वारा मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक को जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में बनाए रख सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उनका नाम अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।

चुनाव आयोग की मतदाताओं से अपील

चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद समय रहते अपनी प्रविष्टियों की जांच कर लें और किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तय समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews