राहुल गांधी ने मुझसे लड़ने से इनकार कर दिया, तो अब पीछे पड़ने का सवाल ही नहीं- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर मैंने काम नहीं किया होता और लोग कहते कि मैंने अपने वादे नहीं निभाए, तो मुझे ज्यादा दुख होता। लेकिन मैं जो कर सकती थी मैंने किया।'
राहुल गांधी ने मुझसे लड़ने से इनकार कर दिया, तो अब पीछे पड़ने का सवाल ही नहीं- स्मृति ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव न लड़ने का फैसला किया, इसलिए अब उनके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई का कोई मतलब नहीं रह गया है।

बातचीत में जब ईरानी से पूछा गया कि वह अब राहुल गांधी को लेकर आक्रामक क्यों नहीं हैं, तो इसपर उन्होंने कहा, ‘क्योंकि गांधी परिवार ने 2024 में मुझसे लड़ने से इनकार कर दिया था।’ उन्होंने कहा कि 2024 में अमेठी से गांधी के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद कोई राजनीतिक जंग नहीं बची। उन्होंने कहा, ‘अगर वह युद्ध के मैदान में कदम भी नहीं रख रहे हैं, तो मैं क्या कहूं? मैं उनके पीछे नहीं पड़ सकती।’

अमेठी सीट 2019 में जीता

उन्होंने कहा, ‘कोई भी समझदार नेता उस सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहेगा, जहां से उसकी हार निश्चित हो।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर ऐसी कोई सीट दी जाती है, तो यह पार्टी के प्रति फिर कर्तव्य होता है। लेकिन 2019 में मैंने असंभव को संभव कर दिखाया था।’

जब सवाल किया गया कि अगर राहुल गांधी चुनाव में खड़े होते, तो क्या वह 2024 में उन्हें हरा देतीं। इस पर ईरानी ने कहा, ‘बिल्कुल, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।’ उन्होंने अमेठी से हार पर भी दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने काम नहीं किया होता और लोग कहते कि मैंने अपने वादे नहीं निभाए, तो मुझे ज्यादा दुख होता। लेकिन मैं जो कर सकती थी मैंने किया।’

क्यों हुई हार?

इसपर ईरानी ने कहा, ‘काम और राजनीतिक समीकरण में अंतर होता है। जो राजनीति में हैं, वो इसे समझ सकते हैं। चुनावी राजनीति देश सेवा जैसी नहीं होती।’

रिटायरमेंट पर बोलीं

चैनल से बातचीत में उन्होंने साफ किया है कि टीवी पर लौटने का यह मतलब नहीं है कि वह राजनीति से रिटायर हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘कौन 49 में रिटायर होता है। 49 में अधिकांश लोगों के करियर शुरू होते हैं और मैं पहले ही तीन बार संसद की सदस्य रह चुकी हूं

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews