Transfer : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी

इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) सहित कई विभागों के उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
IAS Transfer

IAS Transfer

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव कर नई जगह तैनाती के आदेश जारी किये हैं, तबादला सूची में कई जिलों के DM यानि जिलाधिकारियों के भी नाम शामिल हैं।

तबादला सूची में 14 जिलों के DM के नाम शम्मिल 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार देर रात जारी आदेश में 14  जिलों के जिलाधिकारियों के अलावा कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं,  इस उलटफेर में शासन ने हरदोई, अमेठी,  कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, महोबा, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, हमीरपुर, बलिया, एटा, मुरादाबाद और हाथरस  के डीएम को उनके वर्तमान जिले से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया है।

राज्य शासन का तबादला आदेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews