UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें जिलेवार एग्जाम सेंटर लिस्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में अब भी अगर किसी को आपत्ति है तो वे साक्ष्यों के साथ संबंधित विद्यालय की आईडी से आधिकारिक पोर्टल पर 22 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
jac Board Exam

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP ) ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए सेंटर लिस्ट जारी कर दी है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना एग्जाम सेंटर चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी की गई फाइनल लिस्ट में पूरे राज्य में 7,448 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें जिलेवार एग्जाम सेंटर के नाम और सेंटर कोड दिए गए हैं।

एग्जाम सेंटर को लेकर दर्ज करा सकते है ऑनलाइन ऑब्जेक्शन

यूपी बोर्ड के नोटिस में लिखा है, ‘परिषद की वेबसाइट पर अपलोड/ प्रदर्शित परीक्षा केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) के सम्बन्ध में अगर कोई आपत्ति/शिकायत हो तो छात्र/ अविभायक / प्रधानाचार्य / प्रबन्धक युक्तियुक्त कारणों / साक्ष्यों सहित संबंधित विद्यालय की आईडी से अपना ऑब्जेक्शन 22 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
ऑब्जेक्शन उठाने के लिए छात्रों को परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर जाना होगा। जमा की गई सभी ऑब्जेक्शन को डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर रिव्यू करेंगे, उन्हें एड्रेस करेंगे और फिर अप्रूव्ड लिस्ट अपलोड करेंगे। डिस्ट्रिक्ट सेंटर डिटरमिनेशन कमिटी की रिकमेंडेशन मिलने के बाद ही इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड ने साफ कहा है कि इसके बाद किसी भी तरह की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

फरवरी मार्च 2026 में यूपी बोर्ड परीक्षाएं

  • उत्तर प्रदेश बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस बार प्रदेश भर से कुल 52,30,156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
  • 10वीं की हिंदी और 12वीं की सामान्य हिंदी की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा अब 18 फरवरी 2026 को पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा 18 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा 12 मार्च 2026 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इन बदलावों के अलावा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों और प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।
  • इससे पहले इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में आयोजित होंगी। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी, और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026। पिछले साल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं ऐसे में साल 2026 में पिछले वर्ष की तुलना में छह दिन पहले यानि 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

https://school.upmsp.edu.in/CenterList.aspx

https://upmsp-cdn.s3.ap-south-1.amazonaws.com/pdf/center_vigyapatti_2026.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews