UP Board 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज, छात्र इस तरीकों से कर सकेंगे चेक, पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

UPMSP UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। ​इस साल का रिजल्ट पिछले साल (25 अप्रैल) के मुकाबले दो दिन पहले जारी किया जा रहा है। छात्र अपना परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं।
Board Exam

माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश गुरुवार ( 23 अप्रैल 2026) शाम 4 बजे प्रयागराज मुख्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। इसके बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (UPMSP Official Website ) और डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। पिछले वर्ष बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए थे।

बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक रखी गई थी। इस बार प्रदेश भर से लगभग 52,30,297 परीक्षार्थी (हाईस्कूल में 2750945 और इंटर में 2479352) परीक्षा में शामिल हुए थे।

​यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होगा और आवेदन ऑनलाइन करना होगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा।

UP Board: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

​परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • upresults.nic.in
  • ​upmsp.edu.in
  • ​results.upmsp.edu.in

SMS के जरिए कैसे देखें?

  • ​10वीं के लिए: लिखें UP10 [Roll Number] और भेजें 56263 पर।
  • ​12वीं के लिए: लिखें UP12 [Roll Number] और भेजें 56263 पर।

UPMSP: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें।
High School (Class X) Result’ या ‘Intermediate (Class XII) Result’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट लें।

UP BOARD: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

छात्र का नाम, माता-पिता का नाम ,रोल नंबर ,जन्मतिथि ,स्कूल का नाम ,स्कूल कोड ,कुल प्राप्तांक ,कुल अंक ,रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews