
demo pic
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। अगर आपके बोर्ड परीक्षा के भरे हुए फॉर्मं में कोई गलती हो गई है तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए अंतिम मौका दिया है। इसके तहत विद्यालयों के प्रधानाचार्य 25 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अभिलेखों में संशोधन कर सकते हैं। ध्यान रहे निर्धारित अवधि के उपरांत संशोधन के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो छात्र प्रधानाचार्य अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
छात्र आवेदन फॉर्म में क्या क्या कर सकते है सुधार
- ऑनलाइन सुधार: विषय, वर्ग, जेंडर, जाति, फोटो, स्टूडेंट, माता-पिता के नाम में स्पेलिंग की गलती, कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन में हाई स्कूल का गलत अनुक्रमांक (रोल नंबर)। विद्यार्थी विषय, वर्ग, उनके नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, फोटो व कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक जैसी सभी त्रुटियों में सुधार परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 25 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक कर सकते है। संबंधित प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर लॉगइन करके निर्धारित समयावधि के भीतर इन त्रुटियों को संशोधित या अपडेट कराना अनिवार्य है।
- ऑफलाइन सुधार: जन्मतिथि में बदलाव, स्टूडेंट या माता-पिता के नाम में पूरा बदलाव। इनमें छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि में संशोधन, छात्र, माता-पिता का पूर्ण नाम संशोधन और छात्र-छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट, रिस्टोर करने संबंधी प्रकरण शामिल हैं। ऐसे सभी प्रकरणों में प्रधानाचार्यों को समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 31 अक्तूबर तक प्रस्तुति सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति, उपस्थिति पंजिका की प्रमाणित प्रति, पहचान पत्र, पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, हलफनामा, टीसी और प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन डीआईओएस कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
छात्र कैसे करें ऑनलाइन ऑफलाइन सुधार
ऑनलाइन प्रोसेस: यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.स्कूल के प्रिंसिपल को अपने लॉगिन से डिटेल्स अपडेट करनी होंगी.वेबसाइट 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 को रात 12 बजे तक खुली रहेगी.
ऑफलाइन प्रोसेस: जन्मतिथि या नाम में बड़े बदलाव के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक जरूरी दस्तावेज आधार,मार्कशीट आदि स्कूल प्रिंसिपल के जरिए DIOS ऑफिस में जमा करें.स्टूडेंट्स खुद DIOS ऑफिस नहीं जा सकते प्रिंसिपल को ही सबमिट करना होगा।
https://upmsp-cdn.s3.ap-south-1.amazonaws.com/pdf/Correction-Lt-11-10-2025.jpeg
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

