UP: राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर, 5 से 18 अगस्त तक होगा निशुल्क राशन वितरण

यूपी के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अगस्त माह का नि: शुल्क खाद्यान्न 5 अगस्त तक वितरित किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
ration card e-kyc

उत्तर प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। बहराइच और बरेली में मुफ्त राशन का वितरण 5 अगस्त से 18 अगस्त तक किया जाएगा। उचित दर की दुकानों (कोटेदार) पर राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

बहराइच जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले के सभी अंत्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह अगस्त में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण 5 से 18 अगस्त तक होगा। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में अपनी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।

बरेली जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा। अंतिम तिथि 18 अगस्त के दिन आधार प्रमाणीकरण न हो पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

किसे कितना खाद्यान्न मिलेगा?

  • ​अंत्योदय कार्डधारक: प्रति राशन कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल) दिया जाएगा।
  • ​पात्र गृहस्थी कार्डधारक: प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल) दिया जाएगा।
  • यदि खाद्यान्न प्राप्त करने में कोई समस्या आती है या कम राशन मिलता है, तो लाभार्थी उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक अथवा जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews