UP के 1.28 लाख शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, सरकार ने जारी की राशि

यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को सरकार का तोहफा, मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हुआ, सितंबर और अक्टूबर के मानदेय के लिए 460.23 करोड़ रुपये जारी
salary hike

उत्तर प्रदेश के 1.28 लाख शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में 80 प्रतिशत की बढोतरी की है। राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर के मानदेय के लिए 460.23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।

इसके तहत सितंबर के मानदेय के लिए 230.11 करोड़ तथा अक्टूबर के लिए भी 230.11 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। संबंधित जनपदों को निर्धारित आवंटन के अनुसार भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में 8 हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपए  प्रतिमाह हो गया है। बढ़ी दर से मानदेय मिलने से शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर उनकी आर्थिक मदद की है। सितंबर और अक्टूबर के बढ़े हुए मानदेय के लिए ₹460.23 करोड़ जारी करना बताता है कि सरकार शिक्षा मित्रों के साथ है। वहीं महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा मानदेय बढ़ने से शिक्षा मित्रों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इससे वे स्कूल में और मन लगाकर काम करेंगे और बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews