UP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर, आज 55 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात

उत्तर प्रदेश में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
mp Weather :

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसूनी सक्रियता बढ़ने के कारण 19 से 25 जुलाई तक प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 21 जुलाई तक राज्य में व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है लेकिन इसके बाद 24 जुलाई तक दक्षिणी भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

रविवार को 55 जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल व तराई के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की आशंका जताई गई है। वहीं 60 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 164.0 मिमी बारिश हुई है, जबकि 274.4 मिमी ( -40%) होनी चाहिए थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 194.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि 210.4 मिमी (-08%) होनी चाहिए थी। अबतक 17 जिलों में सामान्य , 37 जिलों में सामन्य से कम और 15 जिलों में बेहद कम बारिश हुई है।

रविवार को इन जिलों में अलर्ट जारी

अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

भारी वर्षा (येलो अलर्ट): कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज।

मेघगर्जन एवं वज्रपात (ऑरेंज/येलो अलर्ट):  गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews