UP School: मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, DM का आदेश जारी, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

School Closed : सावन महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं कुछ में शनिवार और सोमवार को स्कूलों को बंद रखने को फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे...
school holiday news

सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिला प्रशासन द्वारा जिलेवार स्कूल छुट्टियों के आदेश जारी किए गए है। मुजफ्फरनगर में सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में 3 से 10 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

मेरठ में 3 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा बदायूं, ​कासगंज और एटा में अगस्त महीने में हर शनिवार और सोमवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किस जिले में कब-तक बंद रहेंगे स्कूल

  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश के तहत कांवड़ यात्रा के चलते 3 से 10 अगस्त 2026 तक का सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश के समस्त प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कॉलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं पर लागू होगा।
  • मेरठ जिलाधिकारी ने भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले की सभी शिक्षण संस्थानों में 3 से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है। इसमें बेसिक, माध्यमिक, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
  • ​कासगंज, बदायूं और एटा में कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हफ्ते में केवल 4 दिन स्कूल खुलेंगे। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहते हैं। यह आदेश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।
  • बरेली जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए सिर्फ प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। शिक्षकों/स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए उपस्थित रहना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews