UP School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां कब तक रहेगी छुट्टी

UP School Closed : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 10 से 12 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा सावन के पूरे महीने कुछ स्कूलों में सोमवार को छुट्टी रखी गई है। आइए जानते हैं जिलेवार स्थिति...
School Holiday 2026

सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि अलग-अलग जिलों में अवकाश की अवधि अलग-अलग तय की गई है। कुछ जिलों में 10 अगस्त तो कुछ में 12 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा कहीं हर सोमवार तो कहीं सोमवार-शनिवार को स्कूलों में छुट्टी रखी गई है। बरेली में आला हजरत के उर्स के कारण 6 से 8 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि कांवडियों की भीड़ के चलते जिले में प्रत्येक सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। हापुड में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश रहेगा।

जानें किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

  • मुजफ्फरनगर: 10 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। सभी आदेश प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कॉलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं पर लागू होगा।
  • मेरठ: 12 अगस्त तक बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से जुड़े सरकारी और निजी स्कूल , सरकारी और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में अवकाश रहेगा। जिन परीक्षाओं की तारीख पहले से तय है, वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।
  • गाजियाबाद : 12 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है । नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे। आदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से जुड़े संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।
  • ​कासगंज, बदायूं और एटा: हफ्ते में केवल 4 दिन स्कूल खुलेंगे। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहते हैं। यह आदेश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
  • बरेली: जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए सिर्फ प्रत्येक सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षकों/स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए उपस्थित रहना होगा।
  • बागपत : कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है।
  • सहारनपुर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 10 अगस्त तक जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार स्कूल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि स्कूल की छुट्टी और खुलने की तारीखों की पुष्टि करने के लिए प्रशासन, स्कूल प्रबंधन या प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं, ताकी कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews