
UP Weather Update : नए पश्चिमी विक्षोभ से एकदम से उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। आज भी 45 क्षेत्रों में तेज हवा, बिजली चमकने के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
आज शनिवार को लखनऊ में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे, दिन में भी बादलों की आवाजाही रहेगी।एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे मौसम साफ होगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- आज शनिवार को बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फरुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।पूर्वी यूपी के साथ लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, गोरखपुर और देवरिया में भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

