UP Weather : नए वेदर सिस्टम का असर, आज 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
UP Weather Update

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर का बादल बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में आज आसमान में बादल छाने के साथ झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।4 और 5 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज कहां कहां होगी बारिश

  • नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, सँभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर और चंदौली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर ,श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी ,अयोध्या,आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी ,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

7 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 1-10-2025: पश्चिमी में / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली
  • 2-10-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली
  • 3-10-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 4-10-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 5-10-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 6-10-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 7-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा

1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 752.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जो दीर्घकालिक औसत 672 मिमी से 12% अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 666 मिमी वर्षा हुई, जो दीर्घकालिक औसत 799.2 मिमी से 17% कम है।
  • कुल मिलाकर प्रदेश में मानसूनी वर्षा 701.6 मिमी रही, जो सामान्य श्रेणी में आती है।प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast Till 7 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews