UP Weather : आज 25 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने के भी आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आज होली पर पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। 2-3 दिन तक बारिश का यह दौर जारी रह सकता है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। आज शुक्रवार को प्रदेश के 25 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ गरज चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है।

आज शुक्रवार को यूपी में पश्चिमी संभाग के गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बदायूं, बरेली, रामपुर और अमरोहा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

14 से 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 15 और 16 मार्च को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।
  • 15 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश तो 16 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
  • इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों जैसे लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।17, 18 और 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews